बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों जंगली हाथी, भालू , बाघ बने आकर्षण का केन्द्र

Spread the love

बता दें कि इन दिनों बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगभग 50 जंगली हाथियों ने भी अपना ठिकाना बनाया हुआ है, पर्यटकों जंगली हाथियों को देखकर उत्साहित हो गए और हाथियों के झुंड का वीडियो बना लिया। वीडियो गुरुवार की शाम की सफारी का है जब पर्यटक मगधी जोन में सफारी के लिए गए हुए थे तब प्राकृतिक सुंदरता के बीच जंगली हाथियों के पानी में मस्ती करने का नजारा पर्यटकों ने देखा। जंगली हाथियों का एक झुंड जिसमें की 10 जंगली हाथी थे वह मगधी जोन के महमान डैम में पानी में मस्ती कर रहे थे। हाथियों के लिए पानी में मस्ती करना सबसे आनंददायक पल माना जाता है हाथियों में झुंड में एक छोटा बच्चा भी अपने परिवार के साथ मस्ती कर रहा था।

जैसे-जैसे उसके बड़े हाथी कर रहे थे वैसे वह बच्चा भी कर रहा था। इतना ही नहीं ज़ब पर्यटक आगे बढे तो भालू परिवार भी दिख गया और बाघ के दर्शन कर तो उनके मन की मुराद ही पूरी हो गई थी।

इंदौर से आए पर्यटक विवेक गवारिकर ने बताया कि जंगली हाथियों का झुंड मस्ती कर रहा था बहुत अच्छा लगा सफारी के दौरान बाघ के साथ भालू परिवार भी देखने को मिला, लेकिन जंगली हाथियों के मस्ती करने का नजारा कभी ना भूल पाने वाला है उसमें बेबी एलिफेंट भी पानी में मस्ती करता हुआ दिखाई दिया है।