खिलेगी धूप, बढ़ेगा तापमान…उत्तराखंड में अब बारिश-बर्फबारी की हुई छुट्टी, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

Spread the love

उत्तराखंड में दो दिन की बर्फबारी और सर्द हवाओं के बाद मौसम साफ हो गया है. 25 और 26 फरवरी को सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ के हटने से पहाड़ों और मैदानी इलाकों में धूप खिलेगी. उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग समेत हरिद्वार और देहरादून में भी साफ आसमान रहेगा. हालांकि शाम को बर्फ पिघलने से ठंडी हवाएं चल सकती हैं, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.