जींद :एसडीएम ने समाप्त करवाया किसान नेता का अनशन

Spread the love

इस दौरान खरीद एजेंसी, मार्केट कमेटी अधिकारी एवं आढ़ती मौजूद रहे। पांच दिनों से पीआर धान की खरीद में नमी के नाम पर कटौती के आरोप लगाते हुए अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया था।

सरकारी मापदंड पर खरी उतरने वाली पीआर धान खरीदे जाने, खरीद को लेकर जो मिल अब अलॉट है उसके अलावा अन्य मिल अलॉट किए जाने की मांग की जा रही थी।

एसडीएम दलजीत सिंह ने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी खरीद को लेकर नहीं आने दी जा रही है। पहले भी धरने दे रहे किसान नेताओं से मुलाकात की थी।

पीआर धान की खरीद का जायजा भी लिया था। जो भी पीआर धान सरकारी मापदंड पर खरीद उतर रही है उसको आते ही मंडी में खरीदा जा रहा है। किसी भी तरह की कोताही खरीद के दौरान मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। खरीद एजेंसी अधिकारी को निर्देश दिए गए है कि बिना किसी देरी के पीआर धान जो भी सरकारी मापदंड पर खरी उतरे उसे खरीदा जाए ताकि किसान को परेशानी न हो।