चारों तरफ बर्फ ही बर्फ, फिर भी पहुंच गए विदेशी श्रद्धालु, गजब की दिखी सनातन की भव्यता

Spread the love

देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र वादियों में कड़ाके की ठंड के बावजूद आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, जहां भगवान बद्रीविशाल के शीतकालीन निवास स्थान नृसिंह मंदिर में दर्शन के लिए सात समंदर पार से आए यूरोपीय श्रद्धालुओं का एक दल पहुंचा. पारंपरिक वेशभूषा में सजे इन विदेशी तीर्थयात्रियों ने जब ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारे लगाए, तो पूरा परिसर भक्तिमय हो गया.