युवक ने 12वीं मंजिल से कूदकर जान दी:रेलिंग से टकराकर हाथ कटा, ग्रेटर नोएडा में दोस्तों के साथ रहता था

Spread the love

ग्रेटर नोएडा में एक युवक ने सोसाइटी की 12वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार दोपहर 11 बजे युवक गोल्फ होम्स सोसाइटी में अपने फ्लैट की बालकनी में आया। फिर 12 से 15 मिनट तक टहलता रहा। अचानक उसने छलांग लगा दी। कूदने के बाद उसका हाथ रेलिंग से टकराया और कटकर अलग हो गया। हाथ शव से करीब 10 फीट दूर पड़ा मिला है। पुलिस ने उसके साथ फ्लैट में रहने वाले 3 दोस्तों से भी बात की है, उन्होंने बताया कि मृतक अनूप रेवाड़ी (हरियाणा) का रहने वाला था। अनूप ने सुसाइड क्यों किया? फ्लैट में रहने वाले दूसरे लड़के इसका जवाब नहीं दे सके। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस शव परिवार के सुपुर्द करेगी। पुलिस ने हरियाणा के रेवाड़ी में रहने वाले अनूप के परिवार को जानकारी भेजी है। मामला बिसरख थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी का है। अब सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़िए… पहले देखिए 2 तस्वीरें… फ्लैट में तीन दोस्तों के साथ रहता था युवक
अनूप (27) रेवाड़ी के धारूहेड़ा का रहने वाला था। वह नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। अनूप गौर सिटी-2 स्थित गोल्फ होम्स सोसाइटी में अपने 3 दोस्तों के साथ किराए के फ्लैट में रहता था। घटना के समय सभी दोस्त अपने ऑफिस गए थे। अनूप घर में बिल्कुल अकेला था। बालकनी और कमरे के बीच की जगह पर अनूप का मोबाइल भी मिला है। लॉक खोलने के लिए पुलिस ने मोबाइल को साइबर सेल भेजा है। माना जा रहा है कि किसी से बात करने के बाद अनूप ने सुसाइड किया है। पुलिस को दोस्तों ने बताया- 24 दिसंबर की शाम तक अनूप बिल्कुल ठीक था। उसने डिनर अपने रुम में किया था। क्या उसको किसी तरह की फाइनेंशियल दिक्कत थी? ये भी दोस्त नहीं बता सके हैं। ऐसे में पुलिस रेवाड़ी से परिवार के आने का इंतजार कर रही है। सोसाइटी में रहने वाले और परिवारों से भी पुलिस टीम ने पूछताछ की है। बिसरख पुलिस ने बताया- युवक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। ————- ये भी पढ़ें- यूपी में गर्लफ्रेंड की हत्याकर प्रेमी ने जान दी:प्रेमिका के सिर में गोली मारी, 30 मिनट बाद खुद फंदे पर लटका बागपत में प्रेमिका की हत्या करके प्रेमी ने जान दे दी। उसने प्रेमिका के सिर में गोली मारी। बुलेट कनपटी को चीरते हुए निकल गई। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। यह देखकर प्रेमी भागकर घर पहुंचा। पकड़े जाने के डर से 30 मिनट बाद घर के आंगन में नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। पढ़िए पूरी खबर….