महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत से बढ़ेगी पीतलनगरी की चमक, जिले से जुडी हैं टीम की दो किक्रेटर

Spread the love

महिला क्रिकेट विश्वकप के आज हाेने वाले फाइनल मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम आमने-सामने होंगी। हर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की प्रार्थना कर रहा है। भारतीय टीम में शामिल दीप्ति शर्मा ने मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक आठ मुकाबले खेले हैं, जिनमें छह पारियों में उन्होंने दो अर्धशतक के साथ कुल 157 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा। आठ मैचों में उन्होंने 17 विकेट हासिल किए हैं, जिनमें एक मैच में चार विकेट लेने का रिकार्ड भी शामिल है।

वहीं दूसरी ओर स्नेह राणा मैदान पर वह गेंदबाजी में टीम इंडिया की रीढ़ साबित हुई हैं। मौजूदा वर्ल्ड कप में उन्होंने छह मुकाबले खेले हैं जिनमें 99 रन बनाने के साथ सात विकेट भी अपने नाम किए हैं। स्नेह की आक्रामक गेंदबाजी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनाैती साबित रही है।