समृद्ध ग्राम से ही समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना साकार होगी: पुष्पराज सिंह

Spread the love

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने पिछले दिनों विभिन्न अभियानों के माध्यम से अपनी नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाया है। परिसीमन का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बूथ और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा करती है।

इस अवसर पर मतदाता पुनरीक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। जो लोग अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें जोड़ने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने कहा कि समृद्ध ग्राम से ही समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना साकार होगी।

जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को प्रत्येक बूथ पर मजबूत तैयारी करने का निर्देश दिया गया। चुनाव को मिशन मोड में लेने की बात कही गई। शासन स्तर से परिसीमन और मतदाता पुनरीक्षण का कार्य जल्द शुरू होने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुशील कुमार मिश्रा ने किया।