विश्वविद्यालय के चीफ विजिलेंस ऑफिसर प्रो. उमेद सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन सभी हितधारकों को भ्रष्टाचार की रोकथाम और उसके खिलाफ संघर्ष में सामूहिक रूप से सहभागी होने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाता है। कुलसचिव ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की रीढ़ होता है और युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करके जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। एनएसएस कोर्डिनेटर डॉ. रोहतास ने भ्रष्टाचार में कमी लाने के लिए ई-गवर्नेंस, तकनीक आधारित खरीद और ऑटोमेशन आदि के बारे विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर प्रो. रचना, प्रो. राज कुमार सिवाच, प्रो. राज कुमार, डॉ. मीना, डॉ. रविंदर, डॉ. अमित, डॉ. विकास, डॉ. ज्योत्स्ना, डॉ. अनिल, डॉ. वकील, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. गुलाब सहित अनेक बुद्धिजीवी मौजूद थे। इस अवसर पर उपस्थितजनों को सिटीजन व आर्गेनाईजेशन की शपथ भी दिलवाई गई।
सिरसा: सतर्कता जागरूकता रैली को कुलपति ने हरी झंडी देकर किया रवाना
