निरीक्षण के दौरान कुलपति ने स्वयं चढ़कर छात्रावासों की पानी की टंकी में पानी की गुणवत्ता, शौचालय की सफाई, रसोईघर में खाद्य सामग्री तथा परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। एक छात्रा द्वारा खेल सामग्री की कमी की जानकारी दिए जाने पर कुलपति ने तत्काल खेल प्रभारी को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कुलपति ने कहा कि छात्रावास विद्यार्थियों के लिए “दूसरा घर” होते हैं, अतः स्वच्छता, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की शिकायतों का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाए तथा परिसर की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कुलपति का औचक छापा प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमाऊँ विवि के किसी कुलपति का अपनी तरह पहला छापा माना जा रहा है।
निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया
नैनीताल। छात्रावास निरीक्षण के उपरांत प्रो. रावत ने डीएसबी परिसर और अर्गल फोर्ड स्थित आईटीईपी भवन के निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि आईटीईपी भवन विश्वविद्यालय की शैक्षिक संरचना को सुदृढ़ करेगा और शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा।
