पहाड़ों से गायब हुई पारंपरिक ओखली की ‘ठक-ठक’, मिक्सी के शोर में गुम हुई उत्तराखंड की अनमोल विरासत

Spread the love

उत्तराखंड के पहाड़ों में कभी आंगन की रौनक रही एक पत्थर की ओखली अब आधुनिकता की भेंट चढ़ती जा रही है. वह ‘ठक-ठक’ की आवाज, जो कभी गांव के जागने और आपसी भाईचारे का प्रतीक हुआ करती थी, अब मिक्सी और ग्राइंडर के शोर में दब गई है. बुजुर्ग मुन्नी जोशी की यादों से जानिए, कैसे आंगन के पत्थर को काटकर बनाई गई यह ओखली सिर्फ मसाला कूटने का साधन नहीं, बल्कि पहाड़ी संस्कृति और एकता की पहचान थी.