हरियाणा से राज्यसभा के लिए चुने गए भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध का 6 वर्ष का कार्यकाल आज, 10 अप्रैल 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के अधीन विधायी विभाग ने भारत सरकार के गजट में नोटिफिकेशन जारी कर दोनों सांसदों के निर्वाचन को विधिवत अधिसूचित कर दिया है।
16 मार्च 2026 को हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। मतगणना देर रात तक चली थी, जिसके बाद दोनों उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया गया था और रिटर्निंग ऑफिसर पंकज अग्रवाल (आईएएस) ने उन्हें जीत का प्रमाण-पत्र भी दे दिया था। यहां देखिए नोटिफिकेशन की कॉपी… केंद्र की ओर से जारी हुआ नोटिफिकेशन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट और संवैधानिक मामलों के जानकार हेमंत कुमार ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत राज्यसभा के निर्वाचित सदस्यों के नामों को गजट में अधिसूचित करना कानूनी रूप से जरूरी होता है। इसी प्रक्रिया के तहत आज नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही दोनों सांसदों का कार्यकाल औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। अब संजय भाटिया और कर्मवीर बौद्ध का कार्यकाल 10 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 9 अप्रैल 2032 तक रहेगा। हरियाणा से अन्य मौजूदा राज्यसभा सांसदों में कार्तिकेय शर्मा और रेखा शर्मा का कार्यकाल अगस्त 2028 तक, जबकि सुभाष बराला का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक है। 16 अप्रैल को शपथ ले सकते हैं आगामी 16 अप्रैल को संसद के बजट सत्र की अगली बैठक प्रस्तावित है। इसी दौरान देश के उप राष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति द्वारा नए निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। इस सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक पर भी चर्चा और पारित होने की संभावना है।
हरियाणा के 2 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल आज से:16 को ले सकते हैं शपथ; बीजेपी के संजय भाटिया, कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध
