हिसार में 282 फुट की ऊंचाई पर युवक का स्टंट:जिंदल टावर पर बीयर की बोतलों पर सिर के बल खड़ा हुआ; राजस्थान से आया था

Spread the love

हरियाणा के हिसार में स्थित प्रसिद्ध जिंदल टावर पर एक युवक द्वारा जान जोखिम में डालकर स्टंट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक 282 फुट की ऊंचाई पर बीयर की बोतलों पर सिर रख कर करतब कर रहा है। हरकत में डायल 112 की पुलिस टीम ने युवक को काबू किया। वह राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला है। युवक ने इस दौरान हाथ जोड़कर पुलिस से माफी भी मांगी। जानकारी अनुसार, हिसार में स्थित जिंदल टावर की ऊंचाई 282 फिट बताई जा रही है। लोग यहां घूमने आते हैं और पूरे शहर व दूर दराज के क्षेत्र का नजारा ऊंचाई से देखते हैं। इसी टावर पर चढ़े हनुमानगढ़ के एक युवक ने बीयर की बोतलों के साथ जानलेवा स्टंट किया। उसके इस स्टंट को देखकर वहां खड़े युवा ताली बजा रहे हैं। साथ ही स्टंट के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। हालांकि इस स्टंट के बाद जिंदल टावर की देखरेख कर रहे कर्मचारियों ने युवक को पकड़ कर डायल 112 के हवाल कर दिया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोनू बताया है। उसने बताया कि वह राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर का रहने वाला है। यहां पढ़िए VIDEO में युवक कौन से कर रहे स्टंट… पहला: पहले स्टंट में युवक अपने साथ बैग में बियर की दो बोतलें और एक कैन लेकर जिंदल टावर की सिक्योरिटी बाउंड्री के बाहर बिना किसी सपोर्ट के पहुंचा। जहां उसने बाहर के सरफेस पर तीनों बोतलों को रखकर सर के बल खड़े होकर स्टंट किया। दूसरा: युवक इस स्टंट के बाद भी नहीं रूका। उसने इस स्टंट के बाद सिर्फ हाथों के सहारे लटक कर अपने पैरों को सिर के ऊपर से निकाल रहा है। ये स्टंट काफी खतरनाक था। इस स्टंट को भी युवक ने बिना किसी सहारे के ही किया। 112 डॉयल पुलिस ने पकड़ा इस स्टंट के बाद टावर संचालकों ने युवक को पकड़ लिया। टावर संचालक कुलदीप सिंह ने बताया कि युवक को डायल 112 के हवाले कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस की हिरासत से युवक का एक और वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें वह कह रहा है कि आज मैं जिंदल टावर पर चढ़ा था। मैंने वहां बिना किसी सेफ्टी के वहां स्टंट किया, ये मेरी गलती है। आज के बाद मैं ऐसी गलती नहीं करूंगा। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।