हरियाणा में हाईवे पर लड़की के जरिए लिफ्ट के बहाने लूटपाट, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली गैंग का सरगना दीपक उर्फ दीपू पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दीपू की गर्लफ्रेंड व गैंग के दो सदस्यों को पंचकूला पुलिस ने 17 दिसंबर को पकड़ लिया था। पुलिस से बचने के लिए दीपू हरिद्वार में गंगा किनारे छिपकर रह रहा था। रिमांड के दौरान दीपू ने कबूला कि 18 साल की उम्र में उसने पहली बार स्नेचिंग की वारदात की। दोस्त दलजीत बांका साथ था। उसके बाद तो वह अपराध की दलदल में धंसता चला गया। चिट्टे की लत के कारण हर समय पैसे की जरूरत पड़ती थी, इस वजह से गर्लफ्रेंड को यूज कर हनीट्रैप गैंग बनाया। वह 4 बहनों का इकलौता भाई है। पिछले 12 साल में उस पर 19 FIR दर्ज हुईं। यही नहीं, गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 35 लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूले। हालांकि, इनमें से सिर्फ एक ही पीड़ित ने केस दर्ज कराया। बाकी मामलों में लोकलाज के मारे पीड़ित चुप रहे। पुलिस के मुताबिक दीपू पर स्नैचिंग, लूट, हत्या का प्रयास, हथियार तस्करी के केस दर्ज हैं। वह एक साल जेल में भी रहा। भगौड़ा होने के कारण उस पर 5 हजार का इनाम रखा गया। 4 पॉइंट्स में समझिए दीपक के पारिवारिक हालत… ऐसे देते थे लूट की वारदात को अंजाम संदीप कौर उर्फ माही रात के समय हाईवे किनारे खड़ी होकर टैक्सी ड्राइवरों से लिफ्ट मांगती। फिर रास्ते में उन्हें उकसाती और संबंध बनाने के लिए तैयार करती। फिर किसी सुनसान एरिया में चले जाते, जहां पीछा करते हुए दीपक व सन्नी पहुंच जाते। टैक्सी ड्राइवर को लूटपाट के बाद पुलिस का भय दिखाकर छोड़ दिया जाता। पंजाब के जीरकपुर और मोहाली एरिया में 19 वारदातों को अंजाम दिया तो पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 2 बार अलग-अलग मामलों में जेल भी पहुंचे। पंचकूला पुलिस ने भैंसा टिब्बा निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। गैंग सदस्य उसकी कार दो बार बुक कर कहीं ले गए थे। आरोपियों ने उसे लालच दिया कि अगर वह काम में मदद करेगा तो हर रात उसे किराए के अलावा 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। अशोक की मां घरों में खाना बनाती हैं। अशोक का रिश्ता भी तय हो चुका था। अशोक मूल रूप से यूपी के बरेली का है। लूट के पैसे को लग्जरी लाइफ-नशे पर उड़ाया हरियाणा में एंट्री व ड्राइवर फंसाने के अहम पॉइंट… 3 पॉइंट में समझिए कैसे एक चूक ने बिगाड़ा खेल… ACP बोले- 53 वारदातों का खुलासा, केवल एक में शिकायत पंचकूला ACP क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि टैक्सी ड्राइवरों को लूटने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से 19 मामले दर्ज हैं और 5 हजार रुपए का इनामी बदमाश रहा है। हरियाणा और पंजाब में कुल 53 वारदातों का खुलासा हुआ है।
हरियाणा-पंजाब के हनीट्रैप गैंग के मास्टरमाइंड की कहानी:4 बहनों का इकलौता भाई, चिट्टे की लत में अपराधी बना; गर्लफ्रेंड हाईवे पर शिकार फंसाती थी
