Uttarakhand musical instrument mashkbeen : उत्तराखंड में जब भी कोई शुभ कार्य या शादी-ब्याह का उत्सव होता है, तो हवाओं में एक खास गूंज सुनाई देती है. यह आवाज है ‘मशकबीन’ की, जो आज पहाड़ों की सांस्कृतिक विरासत का एक अटूट हिस्सा बन चुकी है. उत्तराखंड की पहाड़ियों में गूंजने वाली मशकबीन यहां की सांस्कृतिक पहचान और लोकगीतों का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन मशकबीन मूल रूप से उत्तराखंड का वाद्ययंत्र नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें सात समंदर पार हैं.
स्कॉटलैंड में हैं उत्तराखंड की ‘आत्मा’, रोचक है मशकबीनों का भारत आना, जानें
