बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बांका की ओर से एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान परबत्ता प्रखण्ड के सियादतपुर अगुआनी ग्राम के प्रधानाध्यापक डॉ. विकास सोलंकी को साहित्य रत्न सम्मान से नवाजा गया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. सोलंकी को यह सम्मान हिन्दी साहित्य में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है। वे पेशे से शिक्षक हैं और प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनका हिन्दी गज़ल संग्रह ‘बंजर में बहार’ पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान जारी है और जल्द ही उनका अंगिका भाषा में गजल संग्रह भी प्रकाशित होने वाला है।
परबत्ता के प्रधानाध्यापक को साहित्य रत्न सम्मान मिला:पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति ने सम्मानित किया
