जींद :आत्महत्या करने वाले युवक के पोस्टमार्टम पर परिजनों का हंगामा,डीएसपी ने किया शांत

Spread the love

गौरतलब है कि बुधवार रात को गुरथली गांव निवास जगतार सिंह ने सुरजाखेड़ा गांव में स्थित माइनर पर एक पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। सुसाइड करने से पूर्व जगतार सिंह ने एक वीडियो बनाया था। जिसमें उसने गांव के ही एक व्यक्ति राजेश को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया और इस साजिश में राजेश सहित चार लोगों के शामिल होने की बात कही। जगतार सिंह ने वीडियो में कहा कि उसे राजेश ने झूठे मुकद्दमें में फंसाया है और वह झूठे मुकद्दमें में जेल नही काट सकता। वीडियो में राजेश के अलावा तीन लोगों के और नाम लिए गए हैं। जिन्हें इस साजिश में शामिल बताया गया है।

मृतक जगतार की पत्नी नन्ही देवी ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 2023 में गुरथली निवासी राजेश ने उसके पति के खिलाफ सदर थाना नरवाना में एक मुकद्दमा दर्ज करवाया था। जिसमें जांच अधिकारी ने उसके पति को निर्दोष पाए जाने पर फारिग कर दिया था। गुरूवार को गढ़ी थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था लेकिन परिजनों व ग्रामीणों ने मृतक जगतार के शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। शुक्रवार को डीएसपी कमलदीप राणा ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी हुई है और जल्द सभी आरोपी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके बाद ही मृतक जगतार के शव का पोस्टमार्टम हो पाया।