महाराष्ट्र के बारामती में डिप्टी CM अजित पवार की प्लेन क्रैश में मोत हो गई। उनके अलावा प्लेन में सवार पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर एचसी विदिप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन सांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौत हो गई है। अब हादसे से तुरंत पहले की कहानी सामने आई है। प्लेन क्रैश से तुरंत पहले कैप्टन सांभवी पाठक के आखिरी शब्द थे- ओह शिट…ओह शिट। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, प्लेन की कमान कैप्टन सुमित कपूर और सांभवी पाठक के हाथों में थी। सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी। पायलटों ने बारामती एयरपोर्ट के रनवे 11 पर लैंडिंग की कोशिश की। हालांकि, उन्हें रनवे नहीं दिखा। पायलटों ने प्लेन दोबारा ऊपर ले लिया। थोड़ी देर बाद फिर लैंडिंग करने की कोशिश की। इस बार प्लेन रनवे की तरफ बढ़ा, लेकिन रनवे छूने से पहले ही पलटकर और जमीन से टकरा गया। आई विटनेस बोले- प्लेन में 4-5 बार धमाके हुए बारामती एयरपोर्ट के पास गांव का इलाका है। यहां कई लोगों ने हादसे से पहले प्लेन को देखा था। एक आई विटनेस ने बताया- प्लेन रनवे के पास पहुंचने से लगभग 100 फीट पहले ही क्रैश हो गया। जब प्लेन नीचे उतर रहा था, तभी लग रहा था कि हादसा होगा और ऐसा ही हुआ। आई विटनेस के मुताबिक, रनवे पर टकराने के बाद प्लेन में धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। इसके बाद 4-5 और धमाके हुए। इसके बाद स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। लोगों ने प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि मदद नहीं कर सके। ग्रामीणों ने बताया- प्लेन के टुकड़े घर तक आकर गिरे एक अन्य ग्रामीण ने बताया- प्लेन पहले गांव के ऊपर से गुजरा। फिर गांव के नीचे आता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद रनवे पर जाकर पलटा और जमीन से टकरा गया। धमाके के बाद प्लेन के टुकड़े उड़कर हमारे घर तक आ गिरे।
पायलट के आखिर शब्दे थे- ओह शिट…ओह शिट:पहली लैंडिंग फेल हुई, दूसरी कोशिश में प्लेन क्रैश हुआ; अजित पवार की मौत से आखिरी लम्हे की कहानी
