कैथल में चार बहनों के इकलौते भाई की मौत:वाहन ने कार को मारी टक्कर, हिमाचल से हिसार जा रहा था

Spread the love

कैथल जिले के गांव खरक में जम्मू कटरा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह अपनी बहन से मिलने के लिए हिमाचल प्रदेश से हिसार जा रहा था। इस संबंध में मृतक युवक की बहन ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पंजाब होटल में करता था काम गांव बड़ीवर जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश हाल किराएदार सूर्य नगर हिसार की अंजली शर्मा ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका भाई प्रवीन कुमार पंजाब में नगल में होटल पर काम करता था। 23 दिसंबर को शाम के समय उसका भाई कार में सवार होकर उसके पास हिसार आ रहा था। वाहन ड्राइवर मौके से फरार जब वह जम्मू कटरा हाईवे पर गांव खरक के पास पहुंचा, तो अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन ड्राइवर मौके से भाग गया। अंजली ने बताया कि प्रवीन चार बहनों का अकेला भाई था। शिकायतकर्ता ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस कलायत थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।