समस्याओं के समाधान को जींद पालिका ने बनाया हेल्प डेस्क

Spread the love

शहर के वार्डों में स्ट्रीट लाइट व सफाई, पीएमवाई सहित नपा संबंधित जो भी समस्या है वो यहां दर्ज करवाई जा सकती है। दलबीर, राजू, अमन ने कहा कि ये नपा का सराहनीय कदम है। कई बार समस्या को लेकर नगर पालिका में शिकायत देने के बाद समाधान नहीं हो पाता था। अब मोबाइल फोन पर समस्या दर्ज करवाने के साथ रजिस्ट्रर में समस्या लिखाने के बाद वो रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगी। सफाईए स्ट्रीट लाइट सहित अन्य जो भी समस्या होगी अब लोग दर्ज करवा सकेंगे। इस तरह की पहल देर से ही सही नगर पालिका द्वारा की गई, वो सराहनीय है।

शनिवार को नगर पालिका सचिव अशोक डांगी ने कहा कि समस्याओं के बताने के लिए जो हेल्प डेस्क शुरू की है वहां रजिस्ट्रर में दर्ज करवा सकते हैं। यहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। मोबाइन नंबर 9467237966 पर कॉल कर भी अपनी समस्या बता सकते हैं। लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर निरंतर नपा प्रशासन प्रयासरत रहता है। जो रजिस्ट्रर है उसको वो निरंतर चेक भी करेंगे ताकि दर्ज हुई समस्याओं के बारे में पता चल सके।