Rishikesh Kyarki Village Sunset Point: योग और गंगा की नगरी ऋषिकेश में पर्यटक अक्सर घाटों और एडवेंचर एक्टिविटीज़ तक ही सीमित रह जाते हैं. लेकिन शहर के पास क्यार्की गांव जैसा शांत और खूबसूरत स्थान भी है, जो सूर्यास्त के नज़ारों के लिए खास है. शाम के समय यहां का सूरज पहाड़ों के बीच ढलते ही आसमान नारंगी, सुनहरे और हल्के गुलाबी रंगों से भर जाता है, जो देखने वालों को कुछ पल के लिए दुनिया की भागदौड़ से दूर ले जाता है.
ऋषिकेश की इस जगह से दिखता है सबसे खूबसूरत सनसेट, जानें लोकेशन
