विधायक ने छठ घाट में जा रहे नाली के गंदे पानी को जेसीबी मंगवा कर रुकवाया

Spread the love

मानगो के चाणक्यपुरी छठ घाट पर बड़े नाला का पानी घाट की तरफ़ जा रहा था। इससे घाट के सामने का पानी गंदा हो गया था। छठ व्रती परेशान थे कि घाट के सामने निर्मल जल नहीं होने से उनके व्रत में विघ्न पड़ेगा।

रविवार की शाम इसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्र के विधायक सरयू राय वहां गए। उन्होंने स्थल निरीक्षण किया। रविवार की रात जेसीबी का इंतज़ाम कर नाली के गंदे पानी के प्रवाह की धारा विपरीत दिशा में करा दिया। सोमवार की सुबह तक चाणक्यपुरी छठ घाट के सामने स्वर्णरेखा नदी का पानी साफ हो गया। छठ व्रतियों के परिवारजनों तथा इलाक़े के लोगों ने इसके लिए विधायक सरयू राय का आभार जताया।

विधायक सरयू राय ने कहा कि भगवान सूर्य और छठ मैया की कृपा से गंदे नाला के जलप्रवाह की दिशा को बदलने का कठिन काम इतने कम समय में पूरा हो गया।