युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद भी दे दी जान

Spread the love

एसपी रौशन कुमार ने घटना की पुष्टि की हैँl उन्होंने बताया कि एसडीपीओ सासाराम वन दिलीप कुमार मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैँl उन्होने बताया कि मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना के विश्रामपुर गांव निवासी पारस नट के पुत्र 24 वर्षीय जैती कुमार उर्फ लड्डु के रूप में की गई है। युवक के कमरे से एक पिस्तौल व मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है। युवक सासाराम शहर के जगदेव नगर में स्थित अपने मकान में रहता था। युवक ने आखिर किस कारण से लड़की को गोली मारने के बाद खुद को भी सिर में गोली मार लिया। गोली लगने के बाद युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक का शव वेंकेंट हाल के एक कमरे में पड़ा हुआ है। आपस में गोलीबारी की घटना क्यो हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार मामले की पूरी जांच कर रहे हैं। पुलिस होटल कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी है।

फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है।