बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार

Spread the love

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘सन ऑफ सरदार-2’ ने 9वें दिन शनिवार 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को इसका कलेक्शन घटकर सिर्फ 3.75 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह फिल्म ने 10 दिनों में कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बताया जा रहा है कि ‘सन ऑफ सरदार-2’ का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है।

‘सन ऑफ सरदार-2’ का निर्देशन पंजाबी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर विजय कुमार अरोड़ा ने किया है, जिन्होंने इसी फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है। इस बार अजय देवगन की जोड़ी पहली बार अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ बनी है। फिल्म में नीरू बाजवा, रोशनी वालिया, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, साहिल मेहता, चंकी पांडे और रवि किशन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। अजय ने इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ सह-निर्माता की जिम्मेदारी भी निभाई है।