झज्जर में आज होगा शहीद जवान का अंतिम संस्कार:5 साल पहले सेना में भर्ती हुए, एक साल पहले हुई शादी, कश्मीर हादसे में गई जान

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें 10 जवान शहीद हो गए। शहीद हुए जवानों में हरियाणा के झज्जर जिले के मोहित चौहान (26) भी शहीद हुए हैं। आज झज्जर जिले के गिजाड़ौध गांव में मोहित चौहान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मोहित 5 साल पहले आर्मी में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। करीब एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है। मोहित चौहान का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव गिजाड़ौध में पहुंचेगा। राजकीय सम्मान के साथ मोहित चौहान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, सीएम नायब सैनी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में लिखा- डोडा (जम्मू-कश्मीर) में भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा परिवार के दो वीर सपूत असमय काल-कवलित हुए, यह हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायी एवं मार्मिक है। दुःख की इस घड़ी में वीर सपूत मोहित चौहान जी और सुधीर नरवाल जी के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। जम्मू कश्मीर में हुए हादसे के 2 PHOTOS… जानिए जम्मू-कश्मीर में कैसे हुआ हादसा… बर्फ की वजह से 400 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 को एयर लिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया। हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ। डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने बताया कि सड़क पर बर्फ होने की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया था।
गाड़ी से ऊपरी पहाड़ी पर जा रहे थे जवान: सेना के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में सवार 21 जवान डोडा से ऊपरी पोस्ट पर जा रहे थे। भद्रवाह-चंबा रोड जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को जोड़ता है। रास्ते में ऊंचे पहाड़, गहरी खाई और घने जंगल हैं। सड़क बेहद संकरी है और कई जगह तीखे मोड़ हैं। जहां हादसा हुआ, उस खन्नी टॉप इलाके की समुद्र तल से ऊंचाई 9 हजार फीट है। यहां मौसम तेजी से बदलता है। ठंड और कोहरा छाया रहता है। बर्फबारी के बाद यह रास्ता ज्यादा खतरनाक हो जाता है।
केंद्रीय गृहमंत्री और रक्षा मंत्री ने भी जताया दुख: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया। इन्होंने कहा कि हमने अपने जिन वीर जवानों को खोया है, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि डोडा से आई दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। 3 पॉइंट में पढ़िए झज्जर के शहीद मोहित के बारे में…