हरियाणा के हिसार में ज्वेलर कपिल सोनी की गोली लगने से मौत अभी रहस्य बनी हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह सुसाइड है या गलती से गोली चली। पुलिस जांच में सामने आया कि मंगलवार सुबह कपिल (38) घर से चंडीगढ़ जाने की बात कहकर निकले थे। दोपहर 1 बजे पिता ने सबसे पहले दुकान में कपिल की खून से लथपथ लाश देखी। कपिल ने अंतिम बार कॉल अपनी पत्नी और हांसी के भाटला गांव में रहने वाले अपने दोस्त को की थी। पुलिस इन दोनों को जांच में शामिल करेगी कि आखिर क्या बात हुई थी? पिता भगत सोनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि या तो उनके बेटे ने आत्महत्या की है या तिजोरी में सामान निकालने के दौरान रिवॉल्वर चल गई। अभी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर जांच शुरू की है। सिटी थाना प्रभारी अमित कुंडू का कहना है कि बुधवार को कपिल का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। उसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। अभी जांच का विषय यह भी है कि कपिल घर से चंडीगढ़ जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस को दिए बयान में पिता ने ये बातें कहीं… बहनोई बोले- मेरी 8 घंटे पहले बात हुई थी
वहीं, कपिल के बहनोई उकलाना निवासी विक्की ने सिविल अस्पताल में बताया कि कपिल से उनकी 8 घंटे पहले ही बात हुई थी। वह खुश था और उसकी बातों से नहीं लगा कि वह परेशान है। उसने अभी ऋषिनगर में मकान बनाया था। उसके 2 छोटे बच्चे हैं। वह अपनी लाइफ में खुश था और सदा दूसरों की मदद करता था। 3 पॉइंट्स में जानिए पूरा घटनाक्रम… DSP ने कहा- सभी एंगल से जांच हो रही
मौके पर जांच के लिए पहुंची DSP श्रद्धा सिंह ने कहा- हम अभी जांच कर रहे हैं। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सभी एंगल से जांच की जा रही है। CCTV में भी कुछ नहीं आया है। यह मौत का मामला है, इसलिए कुछ भी सीधे तौर पर कहना जल्दबाजी होगा। प्रॉपर छानबीन के बाद जो भी सामने आएगा, वह बताया जाएगा। ———————————— ये खबर भी पढ़ें :- हिसार में ज्वेलर के पेट में गोली लगने से मौत:दुकान के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर गया, पिता बाहर बैठे थे; इकलौता बेटा था हरियाणा के जिले हिसार में मंगलवार दोपहर गांधी चौक के पास एक ज्वेलर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। ज्वेलर को गंभीर हालत में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
ज्वेलर ने मौत से पहले पत्नी-दोस्त को की थी कॉल:हिसार में घर से चंडीगढ़ जाने की बात कहकर निकला, दुकान में गोली लगी
