हरियाणा में भूकंप के झटके:रिक्टर स्केल पर 3.4 रही तीव्रता, सोनीपत में 5 किलोमीटर नीचे रहा केंद्र; घरों से निकले लोग

Spread the love

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने अपने घरों और दुकानों में तेज झटके महसूस किए और कुछ घबराकर बाहर भी निकल आए। जानकारी के अनुसार, सोनीपत और उसके आसपास के इलाकों में हल्के भूकंप के झटके कई बार दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केलर पर 3.5 आंकी गई। हालांकि, इससे कोई नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले 21 दिसंबर को हरियाणा के झज्जर में भूकंप आया था। इस दौरान दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र झज्जर में ही था और इसकी गहराई धरती के अंदर लगभग 10 किलोमीटर बताई गई थी। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…