सतना में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने साथियों के साथ मिलकर किसान को 5 गोलियां मारीं। इनमें से दो गोलियां किसान की पीठ जबकि एक-एक पेट, गर्दन और पसली में लगीं। ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात नागौद थाना इलाके के बारापत्थर गांव में बुधवार शाम की है। हमलावरों ने किसान के बेटे पर भी फायरिंग की। वह गंभीर घायल है। पुलिस ने बताया- हत्याकांड को बारापत्थर निवासी चंदन यादव ने अंजाम दिया है। उस पर पहले से कई केस दर्ज हैं। चंदन दिसंबर 2025 में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन तय अवधि पूरी होने के बाद भी वापस नहीं लौटा। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही है। बदमाश के छोटे भाई को मारे थे थप्पड़ पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को चंदन का छोटा भाई शरद यादव ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। अभय उर्फ बब्लू यादव (50) ने उसे डांटते हुए दो थप्पड़ मार दिए। इस बात से नाराज होकर शरद ने अपने भाई चंदन को फोन लगा दिया। अपमान का बदला लेने की बात कही। गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे चंदन अपने 5 साथियों के साथ बारापत्थर गांव पहुंचा। उस समय अभय अपने घर की छत पर टहल रहा था। चंदन ने पिस्टल निकालकर अभय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अभय को कुल 5 गोलियां लगीं। उसने वहीं दम तोड़ दिया। बेटे पर फायरिंग की, पैर में लगी गोलियां इसके बाद चंदन समेत सभी आरोपी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अभय के बेटे राणा यादव (25) की किराना दुकान पर पहुंचे। उस पर कई राउंड फायर किए। जान बचाने के लिए राणा दुकान छोड़कर भागा, लेकिन उसके दाहिने पैर में दो गोलियां लग गईं। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चंदन ने अभय के छोटे बेटे राजा यादव को को फोन लगाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घायल बेटा निजी अस्पताल में भर्ती परिजन की सूचना पर नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने अभय यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया, जबकि राणा को सिविल अस्पताल नागौद पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। अभय पर हत्या के दो मामलों समेत कई अपराध दर्ज फिलहाल, नागौद समेत आसपास के थानों की पुलिस चंदन यादव और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। ऐहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस के मुताबिक, अभय उर्फ बब्लू यादव के खिलाफ भी हत्या के दो मामलों समेत कई अपराध दर्ज थे। वह जेल भी जा चुका था। ये खबर भी पढ़ें… मुरैना में रास्ते से निकलते ही सीने में गोली मारी मुरैना में रास्ते के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। करीब 25 लोगों ने एक युवक को रास्ते से निकलने की चुनौती दी, जैसे ही वह आगे बढ़ा, उसे गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद से आरोपी फरार हैं। पढ़ें पूरी खबर…
हिस्ट्रीशीटर ने किसान की 5 गोलियां मारकर हत्या की:बेटे पर भी की फायरिंग; छोटे भाई को थप्पड़ मारने का बदला लेने पहुंचा था
