बिना ड्राइवर के दौड़ा हाईवा…2 छात्राओं को कुचला,VIDEO:भेजा बाहर आने से एक की मौत, दूसरी के हाथ-पैर की हड्डियां टूटीं; कॉलेज जा रही थीं

Spread the love

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को बिना ड्राइवर के ढलान में खड़े हाईवा ने 2 कॉलेज छात्राओं को कुचल दिया। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती के सिर के ऊपर से टायर गुजर गए, जिससे भेजा बाहर आ गया। कुचलने का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक छात्रा का नाम नंदनी भिलाला (20) है, जबकि घायल छात्रा सुमन वर्मा (21) है। नंदनी पचोर तहसील के पिपलिया रसोड़ा गांव की रहने वाली थी। शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास में रहकर B.Sc. सेंकेड ईयर की पढ़ाई करती थी। वहीं घायल सुमन वर्मा खिलचीपुर के भादाहेड़ी की निवासी है। संकट मोचन कॉलोनी में रहती थी। सुमन भादाहेड़ी सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हड्डियां फ्रैक्चर हो गई हैं। वहीं हादसे के बाद नंदनी की लाश के पास बैठकर बहनें फूट-फूटकर रोती रहीं। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें देखिए… कॉलेज जाने के लिए निकली थी छात्राएं छात्रावास की वार्डन गोकुल चंदेल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे दोनों छात्राएं कॉलेज जाने के लिए छात्रावास से निकली थीं। नंदनी बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा थी। दोपहर करीब 1 बजे दोनों कॉलेज से वापस छात्रावास लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से हाईवा ने कुचला। ढलान पर हाईवा खड़ा कर पेमेंट लेने गया था ड्राइवर स्थानीय लोगों के मुताबिक मछली मार्केट के पास ढलान पर हाईवा खड़ा कर ड्राइवर पेमेंट लेने चला गया था, लेकिन उसने हैंडब्रेक नहीं लगाया था। इसी वजह से हाईवा अपने आप चलने लगा। ढलान होने के कारण हाईवा की रफ्तार तेजी से बढ़ गई। इस दौरान हाईवा ने पहले एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार का पिछला कांच टूट गया। वह सड़क किनारे हट गई। इसके बाद हाईवा की रफ्तार और बढ़ गई। आगे सड़क पर जा रही दोनों छात्राएं उसकी चपेट में आ गईं। करीब 250 मीटर तक बेकाबू दौड़ने के बाद हाईवा पुल के पास खाई में उतर गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मची हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर मृत पड़ी छात्रा के सिर को लोगों ने रुमाल से ढक दिया। वहीं नंदनी की लाश के पास बैठकर उसकी सहेलियां और बहनें फूट-फूटकर रोने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायल छात्रा सुमन वर्मा को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज डॉक्टरों के मुताबिक सुमन के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही हाथ-पैर की हड्डियां फ्रैक्चर हो गई हैं। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पिता की 8 साल पहले हो चुकी मौत मृतक के भाई लखन सिंह ने बताया कि नंदिनी उनकी ममेरी बहन थी। नंदिनी के पिता बल्लभ सिंह का आठ साल पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद नंदिनी की मां केसर बाई ने दिहाड़ी मजदूरी कर नंदिनी की पढ़ाई में मदद की। उसे आगे की पढ़ाई के लिए राजगढ़ भेजा था। ……………………………………. यह खबर भी पढ़ें ग्वालियर में घर के बाहर खेल रहे 5 साल के मासूम को ट्रक ने कुचला ग्वालियर में घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे को ट्रक ने पहले सामने से टक्कर मार दी। बच्चा किसी तरह बच गया, लेकिन ट्रक चालक ने वाहन बैक किया तो वह उसके पैर पर चढ़ गया। ट्रक बच्चे के पैरों को कुचलते हुए निकल गया। घटना गोला का मंदिर इलाके के नारायण विहार, अनाज मंडी के पास की बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर. मंडला में छत्तीसगढ़ के दिव्यांग को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने मार-डाला मध्यप्रदेश के मंडला में मॉब लिंचिंग जैसी क्रूरता का वीडियो सामने आया है। यहां 26 फरवरी को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने एक बच्चे को बेरहमी से पीटा। उसी दिन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन सुबह 10.30 बजे रोड पर उसका शव मिला। पढ़ें पूरी खबर…