दो दोस्तों के सिर कटकर 25 मीटर दूर गिरे:आजमगढ़ में बाइक सवार 70 की स्पीड में ट्रक से टकराए; पायदान से गला कटा

Spread the love

आजमगढ़ में भीषण हादसा हुआ है। यहां दो दोस्तों के सिर धड़ से अलग हो गए। सिर बॉडी से करीब 25 मीटर दूर जा गिरे। जिसने भी यह दृश्य देखा कांप उठा। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे 70 की स्पीड में बाइक सवार दो युवक ट्रक में साइड से घुस गए। दोनों की गर्दन ट्रक के फुटरेस्ट से टकराई, इससे उनके सिर कटकर अलग हो गए। इसके बाद पहिए की ठोकर से उनके सिर 25 मीटर दूर छिटककर गिरे। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसा गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मार्केट का है। ट्रक वाराणसी की तरफ से आ रहा था। घटना का एक CCTV सामने आया है। जिसमें बाइक सवार और ट्रक की टक्कर दिख रही है। देखिए 2 तस्वीरें… प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की तैयारी शुरू कर दी है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों बाइक सवार युवकों की पहचान पूर्व प्रधान संतोष यादव (35) पुत्र माना यादव और रिंकू यादव (33) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त थे और बाइक से अपने घर लौट रहे थे। खबर अपडेट की जा रही है….