पटना में आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और बिहार सरकार पर बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार में प्रस्तावित भागलपुर पीरपैंती थर्मल पावर प्रोजेक्ट को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी चंदे के बदले बिहार में अडानी समूह को फायदा पहुंचाया जा रहा है। सांसद ने इसे एक बड़ा भ्रष्टाचार बताया। सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि एक विशेष कॉरपोरेट घराने अडानी समूह को करीब 30 हजार करोड़ से ज्यादा लाभ का लाभ दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया को जिस ढंग से अंजाम दिया जा रहा है, वह अपने आप में सवालों के घेरे में है। सुधाकर सिंह के अनुसार, राज्य में नियमों को ताक पर रखकर अडानी को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में 500 करोड़ रुपए की जमीन देकर अडानी समूह को फायदा पहुंचाया जा रहा है, जिसका सीधा संबंध चुनावी चंदे से है। 500 करोड़ की जमीन देकर अडानी को फायदा देने के आरोप सांसद सुधाकर सिंह ने बताया कि, भागलपुर के पीरपैंती में अडानी को जमीन दी गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उत्तर प्रदेश सरकार अडानी से 5.80 रुपए प्रति यूनिट बिजली ले रही है, तो बिहार को 6.01 रुपये प्रति यूनिट क्यों मिल रही है? सुधाकर सिंह ने दावा किया कि इस फैसले से बिहार को 1024 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप सुधाकर सिंह ने यह भी पूछा कि, बिहार जैसे गरीब राज्य में, जहां गरीबों को तीन डिसमिल जमीन देने के लिए पैसे नहीं हैं, वहां उद्योगपतियों को 500 करोड़ रुपए की जमीन कैसे दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि, बिहार सरकार और बिजली विभाग की मिलीभगत से राज्य में बड़े पैमाने पर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
‘चुनावी चंदे के लिए अडानी को फायदा पहुंचा रही सरकार’:केंद्र-बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप, आरजेडी सासंद ने महंगी बिजली खरीदी पर भी उठाए सवाल
