हरियाणा के रेवाड़ी में लिव-इन में रह रही एक युवती घर का ताला लगाकर चौथे प्रेमी संग फरार हो गई। लिव-इन पार्टनर को उस वक्त पता चला, जब वह दिल्ली से घर लौटा। घर पर ताला लगा था और युवती का सारा सामान भी गायब था। उसने युवती के आसपड़ोस और उसके मिलने के सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बार युवक ने कसौला पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज भी लगा है, जिसमें युवती किसी अन्य के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि युवती का एक पांच साल का बेटा भी है। पहले पति के मौत के बाद उसकी दूसरी शादी हुई थी, लेकिन वहां से भी चली आई। अब 6 माह से इस युवक के साथ रह रही थी। पता चला है कि चौथे युवक के साथ गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की
इस मामले में कसौला पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि सोमदत की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी की मदद से युवती और उसके साथ वाले युवक का पता किया जा रहा है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा। युवती के परिवार से भी संपर्क किया जा रहा है।
6 महीने लिव-इन में रहकर युवती चौथे प्रेमी संग फरार:रेवाड़ी से दिल्ली काम से गया युवक, लौटा तो घर पर ताला मिला; 2 पति पहले छोड़ चुकी
