UPSC ने फाइनल रिजल्ट में रैंक-301 को लेकर 2 आकांक्षा सिंह के दावों पर स्पष्टीकरण जारी किया। आयोग ने लेटर जारी कर बताया- रैंक-301 उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह की ही है। उनके पिता का नाम रणजीत सिंह और मां का नाम नीलम सिंह है। रोल नंबर 0856794 है। दरअसल, 6 मार्च को सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ था। इसके बाद बिहार के आरा की ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने 301 रैंक पर अपना दावा किया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद दैनिक भास्कर ने इसकी पड़ताल की थी। बिहार और यूपी की आकांक्षा सिंह के एडमिट कार्ड के QR कोड स्कैन किया था। जिसमें यूपी का मामला सही पाया गया था। 301वीं रैंक पर यूपी-बिहार की आकांक्षा ने किया था दावा… सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन, 2025 का फाइनल रिजल्ट 6 मार्च को घोषित किया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद एक ही नाम की दो उम्मीदवारों, आकांक्षा सिंह ने फाइनल मेरिट लिस्ट में रैंक 301 हासिल करने का दावा किया। 301वीं रैंक को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार की दो अलग-अलग आकांक्षा सिंह के दावे सामने आए। दरअसल, UPSC की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में AIR 301 पर आकांक्षा सिंह का नाम दर्ज है, जिनका रोल नंबर 0856794 है। इसी वजह से दोनों उम्मीदवारों के दावे के बाद भ्रम की स्थिति बन गई थी। बिहार की आकांक्षा के एडमिट कार्ड में थी गड़बड़ी
भास्कर ने मामले की पड़ताल के लिए दोनों कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड चेक किए। यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा के इंटरव्यू कॉल लेटर पर दर्ज रोल नंबर 0856794 है। इस एडमिट कार्ड पर दिख रहे QR को स्कैन करने पर भी यही रोल नंबर दिख रहा था। वहीं, बिहार के आरा की आकांक्षा सिंह ने भास्कर को अपना प्रीलिम्स एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया। इस पर भी रोल नंबर 0856794 ही लिखा दिखाई दिया। मगर QR स्कैन करने पर रोल नंबर 085659 दिख रहा था। बिहार की आकांक्षा को दिया था चैलेंज… उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा ने दैनिक भास्कर को बताया था कि उसने 0856794 रोल नंबर से अगस्त 2025 में मेंस और 4 फरवरी 2026 को इंटरव्यू दिया था। उन्होंने कहा- मुझे क्लियर है कि यह रिजल्ट मेरा है, आप मेरे एडमिट कार्ड पर दर्ज कोड या रोल नंबर से जांच कर सकते हैं। UPSC की साइट पर कोई डाउट नहीं है। मीडिया में मिस इंफॉर्मेशन हुआ है। पूरा मामला क्लियर हो चुका है कि ये रिजल्ट मेरा है। आरा की रहने वाली आकांक्षा को लगता है कि रिजल्ट उसका है तो सामने आकर इस बात का खंडन करें और प्रूफ के साथ दिखाएं। मुझे नहीं पता कि आरा की आकांक्षा ने किस आधार पर रिजल्ट देखा है। मैंने इसी रोल नंबर से मेंस समेत तीनों टेस्ट दिए हैं। मेरे पिता हर बार मुझे एग्जाम दिलवाते हैं। जब मैंने फॉर्म भरा था, तब मुझे यह रोल नंबर मिला था। बिहार की आकांक्षा ने कहा- ये UPSC की गलती बिहार की आकांक्षा भोजपुर जिले के अगिआंव प्रखंड के खोपीरा गांव की रहने वाली हैं। हालांकि, उनका परिवार आरा शहर में रहता है। दैनिक भास्कर से बातचीत में आकांक्षा ने अपनी गलती मानी। उन्होंने कहा- मेरा रोल नंबर 0856569 ही है, अब ये गड़बड़ी मेरी नहीं UPSC की है। UPSC ने सिविल सर्विस के टॉप-10 में 3 लड़कियां
UPSC ने 6 मार्च को सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी किया। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं। 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित
जारी रिजल्ट में कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। IFS के लिए 55 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं, 150 IPS चुने गए हैं। इसी साल बदले IAS-IPS कैडर एलोकेशन रूल्स
सरकार ने UPSC कैडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से चली आ रही ‘जोन सिस्टम’ की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसकी जगह नई ‘कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026’ लागू कर दी गई है। इसके तहत अब ‘साइकिल सिस्टम’ के जरिए अफसरों के कैडर का बंटवारा होगा। ये पॉलिसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFoS) के लिए चयनित उम्मीदवारों पर लागू होगी। ——————- ये खबरें भी पढ़ें… UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्ट जारी:राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री टॉपर, 958 कैंडिडेट्स सिलेक्ट UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं। पूरा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। पूरी खबर पढ़ें…
UPSC की रैंक-301 पर झगड़ा खत्म, यूपी की आकांक्षा असली:बिहार के ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का दावा फर्जी, सेम रोल नंबर निकला था
