हरियाणा के झज्जर में 15 जनवरी की रात हुई मुठभेड़ को लेकर विवाद बढ़ता हा रहा है। भाजपा नेता और केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन आनंद सिंह ने आरोप लगाया कि 15 जनवरी की रात जब पंकज का किसी गाड़ी ने पीछा किया तो उसने अपने बचाव में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई। आनंद सिंह ने यह भी कहा कि जब पुलिस की गाड़ी आती देख पंकज रुका तो उसने उन्हें सारी कहानी बताई। पुलिस कर्मचारी पंकज को खेतों में ले गए। पुलिस कर्मचारी ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके ऊपर बैठ गए। इसके बाद उसके पैर में गोली मारी और इसे एनकाउंटर दिखाया। न्याय के लिए आज सुबह 11 बजे डीघल गांव में खाप पंचायत बुलाई गई है। हालांकि, झज्जर DCP क्राइम अमित दहिया का कहना है कि अवैध हथियार की सूचना पर स्पेशल स्टाफ पंकज को पकड़ने के लिए गई थी। पंकज ने टीम पर फायरिंग की। इसमें ASI प्रवीण की जांघ पर गोली लगी। टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई तो पंकज के पैर में गोली लगी। उसका रोहतक PGI में इलाज चल रहा है। पंकज के पिता ने क्या आरोप लगाए… जानिए DCP अमित दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या कहा था…. पंकज पर दिल्ली में धोखाधड़ी का केस
16 जनवरी की दोपहर DCP क्राइम अमित दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि बदमाशों के साथ पुलिस की 2 बार मुठभेड़ हुई। पहले स्पेशल टीम और फिर CIA टीम के साथ। CIA टीम के साथ हुई मुठभेड़ में ही पंकज पैर में गोली लगने से घायल हुआ। उसे रोहतक PGI रेफर किया गया। पंकज पर दिल्ली आरकेपुरम में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। अवैध हथियार की सूचना पर गई थी स्पेशल स्टाफ
DCP ने आगे बताया था कि गुरुवार रात गैलेक्सी होटल में पंकज के साथ तीन-चार लोगों की बहस हुई थी। स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि पंकज के पास अवैध हथियार है। इसी सूचना पर टीम वहां पहुंची थी। स्पेशल टीम पंकज और उसके साथियों का पीछा कर रही थी। जब टीम ने उनकी गाड़ी रुकवाई तो पंकज ने शीशा उतार ASI प्रवीण पर गोली चला दी। ASI को लगी गोली जांघ में एक तरफ लगी और दूसरी जांघ की तरफ चली गई। गोली के कारण हड्डी टूट गई है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पंकज पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए पहली FIR: गाड़ी में अवैध असलहा की सूचना पर पीछा किया
झज्जर शहर थाने में हवलदार अमरजीत की शिकायत पर FIR दर्ज हुई। जिसमें कहा- ASI प्रवीन के साथ प्राइवेट गाड़ी i20 में ड्यूटी पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि HR14U-8642 में अवैध असलहा है। सांपला फ्लाईओवर के पास नाकेबंदी की। संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने गाड़ी भगा ली। सुर्खपुर मोड़ के पास फिर गाड़ी रोकने की कोशिश की तो कार में बैठे लड़कों ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। गोली ASI प्रवीन को लगी। आरोपी गाड़ी भगा ले गए। रात 10ः45 बजे पुलिस कंट्रोलरूम से वीटी हुई। दूसरी FIR: पुलिस की गाड़ी पर दो फायर किए
CIA के इंस्पेक्टर राम अवतार की शिकायत पर बेरी थाने में दूसरी FIR दर्ज हुई। जिसमें कहा- CIA इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह ने फोन पर सूचना दी कि आल्ट्रोज कार (HR14U-8642) में सवार 4-5 लड़के ASI प्रवीन को गोली मारकर भागे हैं। रात 11ः30 बजे पहाड़ीपुर से जहाजगढ़ के बीच यह गाड़ी दिखी। रुकने का इशारा किया तो बोलेरो गाड़ी को टक्कर मारी। 3 युवक नीचे उतरे। तभी एक युवक ने पुलिस टीम की गाड़ी पर दो फायर किए, जो शीशे पर लगे। फिर युवक खेतों की तरफ भागे। पुलिस ने उनके पैरों पर निशाना साधकर फायर किया। गोली एक के टखने पर लगी। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पंकज बताया। फिर नीतिश उर्फ काले और रोहित पहाड़ीपुर को भी पकड़ा, जो पिस्तौल बरामद हुआ, उस पर वेबले स्कॉट इंग्लैंड मार्का है। पंकज का भाई BJP प्रवक्ता
पंकज के बड़े भाई भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता हैं। पिता आनंद सिंह केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन और डीघल गांव के सरपंच रह चुके हैं। आनंद सिंह ने बताया कि उनके परिवार का माइनिंग का काम है। पंकज कई सालों से झज्जर शहर के सुभाष नगर में रहता है।
पिता बोले- पुलिसकर्मी ऊपर बैठा, फिर पैर में गोली मारी:कहा- झज्जर पुलिस ने बेटे का एनकाउंटर दिखाया; परिवार ने आज खाप पंचायत बुलाई
