बता दें कि साबिर खां ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को तहरीर देते हुए बताया था कि वह अपने बेटे की बारात में उन्नाव गया था। इसी दौरान जाहिद खां, जैद खां, असलम खां, अख्तर खां ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर की पीछे की दीवार तोड़ दी और घर में रखा सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपितों की पूरी करतूत कैद हो गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपिताें की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
बारात में गया परिवार, दबंगों ने दीवार तोड़कर पार किया सामान
