हरियाणा में भूकंप के झटके:रोहतक से 17 किलोमीटर दक्षिण में रहा केंद्र, 3.3 रही रिएक्टर पर तीव्रता, धरती के भीतर 5 किलोमीटर रही गहराई

Spread the love

हरियाणा में रोहतक सहित आसपास के कई जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार दोपहर रोहतक के निकट रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हरियाणा के रोहतक में भूकंप का केंद्र से 17 किलोमीटर दक्षिणपूर्व (SE) में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रविवार दोपहर भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 12:13 बजे सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में आया। 2025 में कब कहां आया भूकंप… हरियाणा में क्यों आता है बार-बार भूकंप
भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है। इसमें जब प्लेट मूवमेंट होती है तो इसके आपस में टकराने से कंपन पैदा होता है। जिससे भूकंप के झटके महसूस होते हैं। क्यों और कैसे आता है भूकंप
हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।