कुत्ते बच्ची का एक हाथ लेकर भाग गए:संभल में पूरे शरीर को नोचा, पैर-चेहरे का मांस खाया

Spread the love

संभल में कुत्तों के झुंड ने 9 साल की बच्ची को नोच कर मार डाला। बच्ची मां और दादी के साथ चारा लेने जा रही थी। तभी कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। 10-12 कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह से नोचा। शोर सुनकर जब तक दादी और मां वहां पहुंचीं, तब तक उसका हाथ काटकर अलग कर दिया था। कुत्ते उसे लेकर भाग गए। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग भी वहां आए। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची के चेहरे समेत पूरे शरीर पर गहरे जख्म थे। एक पैर से मांस भी गायब था। चेहरे पर भी गहरे जख्म थे। घटना की सूचना के 2 घंटे बाद पुलिस पहुंची। परिवार के लोगों से मामले की जानकारी लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बच्ची के एक हाथ की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। मामला थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… गांव पोटा के विनोद उर्फ बंटी रहते हैं। उनकी 9 साल की बेटी रिया गौतम थी। वह अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। रिया रविवार की शाम 5 बजे अपनी मां ममता और दादी मुन्नी के साथ श्मशान के पास खेत से बकरी एवं भैंसों के लिए चारा लेने जा रही थी। मां और दादी थोड़ा आगे चली गई थीं। बच्ची पीछे रह गई थी। इसी दौरान 10-12 आवारा कुत्तों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। बच्ची की चीख सुनने के बाद मां दौड़कर आई। कुत्तों को भगाने की कोशिश की। कुत्तों बच्ची को बुरी तरह से नोचते रहे। मां और दादी चीखने लगीं। कुत्ते पर बच्ची के हमले को देखकर आसपास खेतों में मौजूद लोग गांव के लोग भी दौड़ पड़े। हालांकि तब तक कुत्ते बच्ची का हाथ लेकर भाग गए। चचेरे भाई ​तरुण कुमार ​ने बताया- कुत्तों ने रिया की मां पर भी हमला किया था, लेकिन गांव के एक व्यक्ति ने आकर उन्हें बचाया। हम​ने काफी देर तक रिया के कटे हुए हाथ को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। ये जंगली कुत्ते पिछले 4-6 महीनों से इलाके में आतंक मचा रहे हैं। वे अब तक लगभग 15-20 लोगों के साथ-साथ बकरियों और भैंसों पर भी हमला कर चुके हैं। इस बारे में शिकायत भी की गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई। ASP आलोक भाटी ने बताया- गांव पोटा में एक बच्ची के ऊपर कुत्तों ने हमला किया था। मौत की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। —————————– ये खबर भी पढ़ें बहराइच में मां-दो बेटियों की लाश मिली, पिता बोले- 3 बेटियां थीं, बेटे के लिए ससुरालवाले ताना मारते थे बहराइच में मां और दो मासूम बेटियों के शव तालाब में मिले हैं। महिला की 12 साल पहले शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां ही थीं। पिता का आरोप है कि बेटा नहीं होने पर ससुराल के लोग उसे ताने मारते थे। शनिवार देर रात में पुलिस ने तीनों शव तालाब से बरामद किए। यह मामला पयागपुर कस्बे का है। महिला ने बेटियों के साथ आत्महत्या की या हत्या हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पूरी खबर पढ़ें