महावीर जयंती की छुट्टी का फैसला कलेक्टरों पर छोड़ा:भोपाल, जबलपुर-ग्वालियर सहित कई जिलों में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, बैंकों के अवकाश को लेकर असमंजस

Spread the love

महावीर जयंती के सरकारी अवकाश को लेकर बने भ्रम के बीच मध्यप्रदेश शासन ने स्पष्ट आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज यानी 29 मार्च को आदेश जारी कर महावीर जयंती पर अवकाश घोषित करने के लिए जिला कलेक्टरों को निर्णय लेने की छूट दी है। बता दें कि पिछले कुछ सालों से 31 मार्च को महावीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। वहीं बैंकों में अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति है। जिलों को तारीख बदलने की अनुमति सामाजिक संगठनों से मिले ज्ञापनों के बाद शासन ने कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार 31 मार्च की जगह 30 मार्च 2026 को अवकाश घोषित करने की अनुमति दी है। जहां 31 मार्च को उत्सव, वहां वही अवकाश सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन जिलों में महावीर जयंती 31 मार्च को ही मनाई जा रही है, वहां पूर्व घोषित अवकाश ही लागू रहेगा और अलग आदेश की आवश्यकता नहीं होगी। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई जिलों में 30 मार्च को रहेगा अवकाश भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश घोषित किया है। इधर, ग्वालियर, जबलपुर और सीहोर में भी 30 मार्च को ही सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बैंकों के अवकाश को लेकर असमंजस
महावीर जयंती पर छुट्‌टी पर मध्य प्रदेश की बैंकों को लेकर असमंजस का माहौल है। देर शाम तक छुट्‌टी के निर्देश नहीं आए हैं। भोपाल में सोमवार को बैंक खुले रखने की बात सामने आई है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश में भी बैंकें बंद रहने को लेकर आदेश साफ नहीं है। विदिशा कलेक्टर ने आदेश में लिखा है कि बैंकों में यह आदेश लागू नहीं रहेगा। जबलपुर में बैंकें सोमवार को बंद रखे जाने की बात सामने आई है।
अलग-अलग आदेश आने से बैंककर्मी भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि सोमवार को बैंक जाना है या नहीं?
मध्य प्रदेश बैंक एंप्लॉई एसोसिएशन के ऑफिस सेकेट्री वैभव गुप्ता का कहना है कि बैंकों में वार्षिक लेखा – जोखा बंदी होने के कारण बैंककर्मियों के साथ ग्राहकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को बैंकों के संबंध ने स्पष्ट आदेश जारी करना चाहिए।