पानीपत में मिली युवक की गर्दन कटी लाश:फर्श पर बह रहा था खून, पास में रखी थी दरात; अलग रह रही पत्नी ने रोशनदान से देखा

Spread the love

हरियाणा के पानीपत में एक 39 वर्षीय युवक की उसके घर में गर्दन कटी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना का पता उस वक्त लगा, जब अलग रह रही उसकी पत्नी चर्च से लौट कर उससे मिलने पहुंची थी। वारदात की सूचना मिलते ही ASP, CIA और FSL टीम मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, परिवार का दावा है कि ये सुसाइड है, जबकि पुलिस और FSL टीम की टीम को ये हत्या होना प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान सुनील (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उसके परिवार और पत्नी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिसके बाद ये गुत्थी सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है। यहां पढ़िए, मृतक के भाई ने क्या-क्या बताया… अब यहां पढ़िए, वो दो बातों, जो हत्या की ओर इशारा कर रही… थाना प्रभारी बोले- पोस्टमॉर्टम में खुलेगा राज
इस बारे में किला थाना प्रभारी SI सुरेश ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। शव को मॉर्च्युरी हाउस रखवाया गया है। परिवार आत्महत्या की बात कह रहा है। जबकि प्रारंभिक जांच में सुसाइड नहीं लग रहा है। शव का आज पोस्टमॉर्टम होगा। इसके बाद ही मामले की गुत्थी सुलझेगी।