हिसार कोर्ट की दीवार फांदकर भागा बदमाश:12 फुट ऊपर से लगाई छलांग; चोरी के केस में पेश करने लाई थी पुलिस

Spread the love

हरियाणा के हिसार में एक बदमाश कोर्ट की दीवार फांद कर फरार हो गया। चोरी के केस में बरवाला थाना पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने लाई थी, मगर इसी दौरान चकमा देकर आरोपी फरार हो गया। बदमाश इतना शातिर था कि उसने कोर्ट के गेट से भागने के बजाय 12 फुट ऊंची दीवार फांद दी। बदमाश के भागने की सूचना पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सीआईए वन पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कोर्ट में पेश करने लाई थी पुलिस बताया जा रहा है बदमाश कोर्ट की दीवार फांदकर पार्किंग के रास्ते सेक्टर 15 की तरफ भाग गया। आरोपी का नाम विशाल बताया जा रहा है। चोरी के केस में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आई थी। पार्किंग में पहुंची पुलिस, बंद मिला कैमरा जहां चोर 12 फुट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया, वहीं पुलिस को मेन गेट से पार्किंग में आने पर समय लग गया। इसका फायदा उठाकर चोर सेक्टर-15 की तरफ भाग निकला। पुलिस पार्किंग में पहुंची। सीसीटीवी फुटेज निकालने के लिए पार्किंग संचालक को कहा तो उसने कहा कि उसके कैमरे की वायर खराब है और कैमरा बंद पड़ा है। पुलिस ने इसके बाद उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। इसके बाद सीआईए वन को जांच सौंप दी है। सीआईए की टीम चोर के पीछे लग गई है। कोर्ट में रहती है कड़ी सुरक्षा दरअसल, कोर्ट से कैदी न भाग पाए, इसके लिए पुलिस ने सभी तीन गेटों पर गनमैन तैनात किए हुए हैं। इसके अलावा मुख्य गेट पर पीसीआर तैनात रहती है। बदमाश ने जानबूझकर दीवार फांदी, क्योंकि उसे पता था कि पुलिस दीवार नहीं फांद पाएगी और पार्किंग की तरफ भागने से पुलिस को मेन गेट से आने में समय लग जाएगा। इसका फायदा उठाकर वह फरार हो गया।