जींद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया

Spread the love

देश ने तरक्की भी उस दौरान खूब की। कांग्रेस नेता राजू लखीना, जगबीर ढिगाना ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत मे तकनीकी युग की पहल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है। उन्होंने सशक्त तथा आधुनिक भारत का मूलमंत्र देश का दिया। उन्होंने देश की तरह कांग्रेस पार्टी में भी लोकतंत्र को सर्वपरि रखा। उन्होंने युवाओं का नई राह दिखाई। तकनीकी के महत्व को समझाया। आज देश का युवा पूरे देश में अपनी ताकत का लोहा मनवा रहा है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। कांग्रेस नेता अमनदीप बेलरखां ने कहा कि युवाओं को देश में दिशा पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी ने दी। आज देश तकनीकी रूप से जो तरक्की कर रहा है, उसमें सबसे बड़ा योगदान पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी का है। इस मौके पर कई काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।