कोरबा आयुक्त ने शहर की स्वच्छता व सफाई कार्यो का लिया जायजा

Spread the love

आयुक्त ने अपने नियमित शहर भ्रमण के दौरान आज बुधवार को कोरबा पुराने शहर, पावर हाउस रोड, गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड मुख्य मार्ग, रानी रोड सहित अन्य विभिन्न मार्गो व बस्तियों का सघन रूप से भ्रमण कर निगम के सफाई कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने बस्तियों में डोर-टू-डोर पहुंचकर गृह स्वामियों से कचरा संग्रहण के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और स्वच्छता दीदियों से भी उनके कार्यों पर चर्चा की।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक घर व बस्ती से पूर्व निर्धारित समय पर कचरा का संग्रहण हो, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने सफाई कार्य के साथ ही कचरे का उठाव भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि स्थल पर ज्यादा समय तक कचरा डंप ना रहे।

भ्रमण के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर विनोद शांडिल्य, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, राहुल मिश्रा, उप अभियंता विनोद नेताम, स्वच्छता निरीक्षक गिरवर विश्वकर्मा आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।