रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सभी विभागों द्वारा जिला, विकासखंड, ग्राम
पंचायत एवं वार्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा,टाईमलाइन एवं कार्यक्रमों में प्रतिभागी, हितग्राहियों की अनुमानित संख्या समेत विस्तृत कार्ययोजना पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि, सभी विभाग रजत जयंती वर्ष के आयोजनों को स्थानीय त्यौहार एवं विशेष अवसरों से जोड़ते हुए विभागीय कार्ययोजना बनाएं।
बैठक में डीएफओ पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सूरजपुर : रजत जयंती वर्ष आयोजन के संबंध में विभागीय तैयारियों हेतु कलेक्टर ने ली बैठक
