झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज:4 अक्टूबर तक रोजाना बारिश, दशहरा में भी भीगेंगे लोग, बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम

झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज:4 अक्टूबर तक रोजाना बारिश, दशहरा में भी भीगेंगे लोग, बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम
Share Now

झारखंड में अक्टूबर की शुरुआत बारिश के साथ होने वाली है। अंडमान सागर में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से में 1 अक्टूबर को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि यह सिस्टम धीरे-धीरे मजबूत होकर 2 अक्टूबर को पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम खाड़ी तक पहुंचेगा। इसके बाद यह गहराते हुए डिप्रेशन का रूप ले सकता है। अनुमान है कि 3 अक्टूबर को यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और दक्षिण ओडिशा तथा उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों को पार करेगा। इस पूरे सिस्टम का असर झारखंड में देखने को मिलेगा, जिसके चलते राज्यभर में बारिश का दौर शुरू होगा। 1 और 2 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश राजधानी रांची और आसपास के जिलों में 1 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वज्रपात का भी खतरा रहेगा। दिनभर में एक से दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 2 अक्टूबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले में न निकलने की सलाह दी है। दशहरे के आयोजनों में खलल के आसार इस बार दशहरे का जश्न बारिश के बीच मनाया जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि रावण दहन के दिन यानी 2 अक्टूबर को रांची में दोपहर से शाम तक दो से तीन दौर की मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 3 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन भी झमाझम बारिश का अनुमान है। इससे पर्व की तैयारियों और आयोजन में परेशानी आ सकती है। भीगते हुए लोग दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में शामिल होंगे। संथाल और उत्तरी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 3 और 4 अक्टूबर को राज्य में बारिश का दौर और तेज होगा। संथाल परगना के देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज और जामताड़ा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। रांची सहित मध्य और उत्तरी जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। 4 अक्टूबर तक ठंडी हवाओं के साथ बारिश का असर 4 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह बदला हुआ रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण राज्य में लगातार बारिश की संभावना जताई गई है, जिसका असर तापमान पर भी साफ दिखेगा। मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री तक गिरकर 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।्र उत्तर-पूर्वी जिलों में सबसे ज्यादा गिरावट देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में 1 अक्टूबर से ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। देवघर और दुमका का अधिकतम तापमान जहां 34-35 डिग्री से घटकर 28-29 डिग्री तक आ जाएगा, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहेगा। भारी बारिश के कारण इन जिलों में ठंडक का असर तेज महसूस होगा। रांची और आसपास के इलाके ठंडे होंगे राजधानी रांची और आसपास के मध्य झारखंड के जिलों में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलेगा। 30 सितंबर को जहां रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री था, वहीं 4 अक्टूबर तक यह घटकर 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है। हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ में भी इसी तरह की स्थिति रहेगी। वहीं पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में भी तापमान में गिरावट दर्ज होगी। सिमडेगा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री से घटकर 28 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंचेगा। कुल मिलाकर पूरे राज्य में चार अक्टूबर तक बारिश और ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *