धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि, सूरजपुर जिला में शिक्षा के अधिकार में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अब सरकार को प्रदेश में शिक्षा के अधिकार के तहत जिन निजी स्कूलों को राशि भुगतान की गई है उसका भौतिक सत्यापन कराना चाहिए। सूरजपुर जिला में हुई फर्जीवाड़े की उच्चस्तरीय जांच हो। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर हो शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षा के अधिकार के तहत भर्ती प्रक्रिया में शामिल नोडल अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये।
आरटीई के तहत जिन निजी स्कूलों को राशि दी गई, उन स्कूलों का भौतिक सत्यापन होना चाहिए : धनंजय सिंह ठाकुर
