हरियाणा के गुरुग्राम में कार से स्टंटबाजी का एक और वीडियो सामने आया है। स्विफ्ट कार की खिड़कियों पर लटके 3 युवकों ने कार को गोल-गोल घुमाया। साथ ही वीडियो पर डायलॉग लगाया- तू स्कूल की टॉपर, हम स्कूल के रेस्टिकेट बालक। पीछे हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला का गाना नो फ्लूक बज रहा है। बताया गया है कि यह वीडियो सोमवार रात का है। फिलहाल स्टंट करने वाले युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा…. RWA प्रेसिडेंट बोले- लोकप्रियता के लिए कर रहे युवक
युवकों का वीडियो सामने आने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन (RWA) प्रेसिडेंट यशीश यादव का कहना है कि सोशल मीडिया की ललचाई हुई लोकप्रियता युवाओं को ऐसे खतरनाक कदम उठाने के लिए उकसा रही है। इसी वजह से हादसे भी बढ़ रहे हैं। पुलिस बोली- सख्त कार्रवाई होगी
गुरुग्राम पुलिस की तरफ से बताया गया है कि वीडियो को जांचने के बाद कार मालिक और स्टंट करने वालों की पहचान की जाएगी। दोषियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई होगी, जिसमें भारी चालान, गाड़ी जब्ती और लाइसेंस सस्पेंड शामिल हो सकता है। नागरिकों से अपील की गई है कि सड़क सुरक्षा का ध्यान रखें और ऐसे वीडियो देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सड़कें स्टंट करने की जगह नहीं हैं, बल्कि सुरक्षित यात्रा के लिए हैं। ———————- ये खबर भी पढ़ें :- गुरुग्राम में चलती थार से स्टंट, VIDEO:द्वारका एक्सप्रेसवे पर खिड़की से बाहर निकला, बार-बार लेन बदलकर डेंजर ड्राइविंग हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक चलती ब्लैक थार से स्टंट करते नजर आया। युवक ने खिड़की से बाहर निकलकर वीडियो शूट किया। कुछ देर तक उसके ऊपर ही बैठा रहा। इस दौरान थार तेज रफ्तार में हाईवे पर अलग-अलग लेन पर चलती रही। पढ़ें पूरी खबर…
गुरुग्राम में सोसाइटी के बाहर गोल-गोल घुमाई कार,VIDEO:डायलॉग लगाया- तू स्कूल की टॉपर, हम रेस्टिकेट बालक; पीछे न्योलीवाला का गाना बज रहा
