घर में पीछे रेलवे लाइन से घुसी नकबजन गैंग : 36 तोला सोना, 70 हजार की नगदी पार

Spread the love

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि उम्मेद क्लब रोड पर रहने वाली कलावती ओझा पत्नी प्रमोद ओझा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 25 अगस्त को परिवार के लोग बाहर घूमने गए थे। इस बीच उनके घर में बने दो कमरें लॉक थे। इस बीच चोर घर में घुसे और कमरों की अलमारी बक्सों से 36 तोला सोने के जेवरात और 70 हजार की नगदी चुरा ले गए। घर में प्रमोद ओझा के एक अन्य भाई का परिवार भी रहता है। जोकि वहीं पर था। प्रमोद के भाई की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई थी।

थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि घर में चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आस पास के सीसीटीवी फुटेजों को देखा जिसमें तीन- चार लोग नजर आए है जोकि घर के पीछे चल रही रेलवे लाइन से दाखिल हुए है। चोरी रात 3 बजे से 3.20 बजे के बीच हुई है। चोरी के नकबजन गैंग उसी रास्ते से निकलती दिखी है। फिलहाल उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे है।