जींद : अधिवक्ता को धमकी देने वाला आरोपित काबू

Spread the love

शनिवार शाम को डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि गौरतलब है कि 30 जुलाई को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट विनोद बंसल ने बताया था कि वह 30 जुलाई को सुबह अपने चेंबर में मौजूद थे। तभी उसके मोबाइल पर एक कॉल आई और ट्रू कॉलर पर कॉलर का नाम प्रदीप लिखा आया था। उसने कॉल अटेंड की तो कॉल करने वाले ने उसे गंदी गलियां देते हुए धमकी दी कि 10 दिन के अंदर तुझे और तेरे परिवार को भी तेरे भाई की तरह ही गोलियां मार कर खत्म कर दिया जाएगा।

इसके बाद 11 बजकर 22 मिनट पर उसी नंबर से कॉल आई और फिर से गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपना नाम प्रदीप गट्टा बताया और कहा कि तेरे भाई को भी उसने और बलजीत पोंकरीखेड़ी ने मारा था और अब तेरा और तेरे परिवार का नंबर है। इसके बाद एक बजकर 10 मिनट पर भी कॉल करके धमकी दी और इस बार कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि वह प्रदीप गट्टा का भाई बोल रहा है। विनोद बंसल ने बताया कि उसके दो भाइयों का पहले हत्या हो चुका है और बड़े भाई श्याम सुंदर बंसल के मामले में वह गवाह भी है और केस भी लड़ रहा है। प्रदीप गट्टा हत्या केस में मुख्य आरोपित है।