जानकारी के बाद से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई थी।
शुक्रवार को लगभग 12 बजे व्यक्ति को गहरे पानी से निकाल लिया गया है। गुरुवार को दोपहर लगभग एक बजे राम जी पांडेय पुत्र जानकी प्रसाद पाण्डेय (45) निवासी अचला अपने गांव से कछरवार गांव गये हुए थे। वापस गांव लौटने के दौरान उमरार नदी में पर बनवाये गये वैकल्पिक पुलिया पार कर रहे थे इसी दौरान युवक भी बह गया ।
शुक्रवार से एसडीईआरएफ की सात सदस्यीय टीम और पुलिस की टीम ने शव को खोजने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौकी प्रभारी बृज किशोर गर्ग ने बताया कि शव गहरे पानी फंसा हुआ था। आज शव मिल गया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
