नहर में उतराता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
जालौन, 29 जून (हि.स.)। कोंच कोतवाली क्षेत्र की नहर में रविवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। शव पड़ा होने से इलाके में हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के घुसिया गांव के पास का है। नहर में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। शव पड़ा देख लोग दहशत में आ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोंच कोतवाली प्रभारी विजय शंकर पांडे ने बताया कि शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त करने को कोशिश जारी है।
—————
