समस्तीपुर के पूसा में बीजेपी युवा मोर्चा की ओर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। पार्टी के नेताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूसा उत्तरी मंडल अध्यक्ष रंजीत शर्मा ने की। बीजेपी युवा मोर्चा के उत्तरी जिला अध्यक्ष विमल कुमार उर्फ गोलू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानव वाद दर्शन के एक प्रमुख प्रणेता थे। स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में 1940 में ही अपनी युवावस्था काल में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से प्रमुख भूमिका निभाई। राजनीतिक व्यक्तित्व होने के साथ ही रचनात्मक लेखन एवं प्रसिद्ध संपादक थे। उन्होंने जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को महान विचारक और समाज सुधारक बताया कार्यक्रम में शामिल पार्टी के अन्य नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक नेता और समाज सुधारक थे। उनका जीवन और काम भारतीय राजनीति, समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत है। उनके मानव वाद का सिद्धांत आज भी भारत के विकास के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है। कार्यक्रम में पूसा उत्तरी मंडल अध्यक्ष रंजीत शर्मा, मंडल प्रभारी जय कृष्ण झा, मंडल महामंत्री आशीष कुमार रिक्की, विनय शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पोद्दार, सूरज कुमार, अभिमन्यु कुमार मुन्ना, मनीष, भोना राम, अजीत राम, धीरज कुमार मौजूद थे।
समस्तीपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई:बीजेपी युवा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि, कहा- महान विचारक नेता और समाज सुधारक थे
